Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिला:परिवार ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की जताई आशंका, गांव के युवक पर लगाया आरोप


पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान संजय साव की पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रेशमा मंगलवार शाम से अपने घर से लापता थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लोगों की नजर कुएं के पास चप्पल और दुपट्टे पर पड़ी बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर गांव के एक कुएं के पास चप्पल और दुपट्टे पर पड़ी। संदेह होने पर जब कुएं में झांका गया, तो अंदर रेशमा का शव तैरता हुआ मिला। यह कुआं मृतका के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने कहा-प्रेमी ने ही लड़की को बुलाया था घटना को लेकर परिजनों ने रेशमा की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रेशमा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और उसी युवक ने उसे बुलाया था। परिजनों ने मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। तरहसी थाना प्रभारी का कहना है कि यह हत्या है या हादसा, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles