Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मौसम का मिजाज बदला:रांची में ओलावृष्टि; कई जगह पेड़ गिरे, आज भी आंधी के साथ वज्रपात का यलो अलर्ट


झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार दोपहर में भी रांची, बोकारो, लातेहार समेत कई जिलों में जारी रही। रांची के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण सेटेलाइट चौक के आगे एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। निगम की टीम ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 9 अप्रैल को भी रहेगा। मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें रांची, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन रांची समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। 12 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ेगी और कई जिलों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को सरायकेला में सबसे अधिक 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बोकारो में 19.4 मिमी के साथ सबसे ज्यादा बारिश हुई। लातेहार में 13 मिमी, रांची में 9 मिमी रिकॉर्ड की गई। जमशेदपुर के डिमना में वज्रपात से युवक की मौत बुधवार शाम हुई बारिश के दौरान डिमना लेक के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए एक ऊंचे पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी अचानक बिजली गिरी। मौके पर ही उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles