Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा के रामपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:हाल ही में ग्वालियर से लौटा था युवक, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका


गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम है। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है। नीरज हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने घर रामपुर लौटा था। घटना की रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी कि आरोपी के घर में नीरज घुस आया है, जिसे पकड़ लिया गया है। सूचना मिलते ही पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची। हाथ-पैर बांध हथौड़ी से पीटा गया आरोपियों के घर से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया। मृत्यु से पूर्व नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे हथौड़ी से पीटा गया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी भी बरामद की है। वहीं, मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार यादव का कहना है आरोपियों ने नीरज को उनके ही घर से उठाकर अपने घर ले गए थे। नीरज खुद से वहां नहीं गया था। उनके अनुसार, उनके परिवार और आरोपियों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत परिजनों ने पूर्व में थाने में भी की थी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की निशानदेही पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पथरगामा थाना के एएसआई भरत यादव ने बताया कि रात को घटना की जानकारी मिलने के बाद नीरज कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के बाद उसे रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। नीरज कुमार, इंद्रदेव यादव के पुत्र थे और पथरगामा के निवासी थे। वह दो भाई में छोटे थे और एक बहन है,नीरज की शादी की बातचीत भी चल रही थी। वही मामले में पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles