Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में जंगली हाथी ने युवक को कुचला, मौत:लोगों की भीड़ देख रुका था बीच रास्ते में, अचानक झाड़ियों से निकल हाथी ने किया हमला


गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरहु पतरा में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुरहु निवासी अनूप कुमार पांडे के रूप में हुई है, जो बुरहु पावर ग्रिड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार पांडे सुबह करीब 7:30 बजे अपनी बाइक से सांवरिया बिजली और सोलर से संबंधित कुछ काम के लिए जा रहा था। घटनास्थल पर ही अनूप की गई जान
बुरहु पतरा के पास उसने कुछ लोगों की भीड़ देखी और बाइक रोककर वो भी देखने लगा। तभी झाड़ी से अचानक एक जंगली हाथी निकला और उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से मौके पर ही अनूप की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी, जिनमें फॉरेस्टर बिरसा लोहरा, शमी आफताब, सुनील राम और पीटर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए का नगद मुआवजा प्रदान किया। शेष मुआवजा राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के बीच बना भय का माहौल क्षेत्र में जंगली हाथी की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अहमद ने लोगों से जंगली हाथी से छेड़छाड़ न करने और उससे उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Spread the love

Popular Articles