Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में बर्थडे मनाने गए किशोर की गई जान:चियांकी ओवरब्रिज से स्कूटी सहित गिरा, मौके पर ही मौत, जांच कर रही पुलिस


पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में किशोर की जान उसके जन्मदिन के दिन ही चली गई। यह हादसा चियांकी स्थित नेशनल हाईवे-39 के अधूरे ओवरब्रिज पर हुआ। मृतक किशोर की पहचान पांकी रोड पोखराहा निवासी अर्जुन उरांव के 15 वर्षीय पुत्र अमन उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने दोस्तों के साथ ओवरब्रिज पर बर्थडे पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान उसे स्कूटी चलाने के लिए दी गई, जबकि उसे वाहन चलाना नहीं आता था। स्कूटी चलाते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया। वह सीधे पुल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पांच दोस्तों के साथ पहुंचा था बर्थडे सेलिब्रेट करने मृतक के बड़े भाई चुन्नू उरांव ने बताया कि अमन को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। सभी एक दोस्त का जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। उसमें पोखराहा गांव के ही उसके करीब पांच दोस्त शामिल थे। इनमें कुछ लड़कियां भी थीं। चुन्नू के अनुसार, अमन को स्कूटी चलानी नहीं आती थी, इसके बावजूद उसके दोस्त ने उसे स्कूटी दे दी, जिससे यह हादसा हो गया। अमन अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। घटना के समय उसकी मां सतबरवा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थीं, जबकि पिता बनारस में काम के सिलसिले में बाहर थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच03ए-3175 बताया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अधूरे ओवरब्रिज पर युवकों का जाना कैसे हुआ। आज मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक के पिता भी बनारस से अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles