Top 5 This Week

Related Posts

पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

PM Modi Infiltration Warning Bengal| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के पूर्वस्थली दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिमलन मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. भारी भीड़ और जनता के उत्साह से गदगद पीएम मोदी ने कहा कि शिमलन मैदान का यह जनसैलाब बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन तय है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उमंग 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों का केवल एक ‘ट्रेलर’ है.

‘खेल’ खत्म करने आये हैं बर्धमान के लोग : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत कटवा और कालना के पूर्वस्थली की पवित्र भूमि को प्रणाम करते हुए की. उन्होंने चैतन्य महाप्रभु की पावन धरती को भी नमन किया. पीएम मोदी ने कहा- बर्धमान के लोगों का यह रेला बंगाल में चल रहे अराजकता के ‘खेल’ को खत्म करने के लिए आया है. महिलाओं और युवाओं का यह जोश भाजपा की विजय का उद्घोष है. बंगाल अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है.

पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ और काला चिट्ठा

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर श्वेत पत्र (White Paper) जारी किया जायेगा. पीएम ने चेतावनी दी कि टीएमसी के भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों, विधायकों, सिंडिकेट नेताओं और उनके ‘काले कारनामों’ की पूरी फाइल खोली जायेगी. उन्होंने कहा कि सैंड माइनिंग (बालू खनन) पर अंकुश लगाया जायेगा और कटवा ब्लास्ट जैसे मामलों की गहराई से जांच होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को ‘डबल लाभ’ और आयुष्मान भारत की गारंटी

प्रधानमंत्री ने बंगाल के किसानों और आम जनता के लिए योजनाओं का पिटारा खोलते हुए ‘मोदी की गारंटी’ दी. मोदी ने क्या-क्या गारंटी दी, यहां देखें.

  • किसानों को 9000 रुपए : प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर बंगाल के किसानों को केंद्र के 6,000 और राज्य के 3,000 मिलाकर कुल 9,000 रुपए मिलेंगे.
  • पहली कैबिनेट का फैसला : पीएम ने ऐलान किया कि 4 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा और पहली कैबिनेट बैठक का पहला फैसला राज्य में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू करना होगा, जिसे ममता बनर्जी सरकार ने रोक रखा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

घुसपैठियों और CAA पर बड़ा ऐलान

घुसपैठ और शरणार्थियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि घुसपैठिये बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी कर लें. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है. शरणार्थियों की नागरिकता पर भी उन्होंने बड़ी घोषणा की.

  • बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी : भाजपा सरकार आते ही घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधकर बैरंग लौटना पड़ेगा. यह मोदी की गारंटी है.
  • फर्जी दस्तावेजों का हिसाब : घुसपैठियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है, उन सब का पूरा हिसाब किया जायेगा.
  • CAA से नागरिकता : मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को सीएए (CAA) के तहत सम्मानजनक नागरिकता दी जायेगी और उनके विकास के लिए विशेष योजनाएं लायी जायेंगी.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया

PM Modi Infiltration Warning Bengal: भयमुक्त बंगाल का आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने लोगों को सिर्फ डराकर रखा है, लेकिन यह चुनाव उसी डर को मिटाने और बंगाल को ‘तृणमूल से मुक्त और भाजपा से युक्त’ बनाने का चुनाव है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री पूरे राज्य को भयमुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. रैली में मंच पर पूर्वस्थली दक्षिण के प्रत्याशी प्राण कृष्ण तपादार, पूर्वस्थली उत्तर के प्रत्याशी गोपाल चट्टोपाध्याय, कालना के प्रत्याशी सिद्धार्थ मजूमदार समेत जिले के 16 उम्मीदवार मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

दुर्गापुर में चुनावी ‘महाभारत’, भाजपा उम्मीदवार लखन घोरुई को देखते ही लगे ‘गो बैक’ के नारे

The post पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles