Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जॉब छोड़ शुरू किया मत्स्य पालन:अब कमा रहे सालाना 20 लाख रुपए, 30 लोगों को दिया रोजगार; केज कल्चर से हुआ फायदा


रामगढ़ स्थित दुलमी प्रखंड के नरेंद्र कुमार सिन्हा आज जिले में एक चर्चित मछली पालक बन गए हैं। आज से करीब 9 साल पहले उन्होंने कुमार एंड कंपनी से जूनियर इंजीनियर की जॉब छोड़ मछली पालन के क्षेत्र में कदम बढ़ाया था। आज नरेंद्र कुमार सिन्हा ने 30 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है और उन्हें प्रति माह 15-16 हजार रुपए सैलरी दे रहे हैं। वहीं, नरेंद्र कुमार खुद पूरे साल भर में 20-25 लाख रुपए की आमदनी कर लेते हैं। मछली पालन का आइडिया उन्हें मध्य प्रदेश के व्यक्ति मिला नरेंद्र कुमार केज कल्चर से मछली पालन भैरवी जलाशय में करते हैं। वो बताते हैं कि मछली पालन का आइडिया उन्हें मध्य प्रदेश के व्यक्ति मिला। मत्स्य पालन के लिए नरेंद्र कुमार ने सबसे पहले 50-60 लोगों की एक कमेटी बनाई , फिर उन्होंने लाइसेंस लिया और मछली पालन शुरू किया। मत्स्य विभाग की ओर से उन्हें सब्सिडी पर 40 केज उपलब्ध कराए गए। यहीं से उनका सफर शुरू हुआ। नरेंद्र कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। व्यापारी रोजाना केज के पास मछली खरीदने आते हैं। नरेंद्र कुमार सालों भर मछली बेचते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता खेती करते थे। मछली के बीज और फीड में उन्हें सब्सिडी पर मिल जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles