Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला पर हथौड़े और लाठी-डंडे से हमला, मौत:आम के पेड़ के पीछे छिपा था हत्यारा, शव को 300 मीटर तक घसीटा भी


पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीती रात एक 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। अपराधी ने महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से भी हमला किया गया। सिर और पसलियों पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जेटेया थाना क्षेत्र के बड़ा पासेया गांव के चिरु पासेया टोला की है। मृतका की पहचान टुरिया गगराई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घर से थोड़ी दूरी पर ही ले ली जान यह घटना बीती रात उस समय हुई, जब गांव में बाहा पर्व मनाया जा रहा था। अधिकांश ग्रामीण त्योहार में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने टुरिया गगराई पर तब हमला किया जब वह अपने घर से थोड़ी दूर पर थी। हमलावर रात के अंधेरे में एक आम के पेड़ के पीछे छिपा हुआ था। मौका मिलते ही उसने महिला पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को लगभग 200 से 300 मीटर तक घसीटने का प्रयास किया। आरोपी अपने कपड़े घटनास्थल पर छोड़ गया संभवतः किसी हलचल के कारण वह शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। भागते समय आरोपी अपने कपड़े (शर्ट, पैंट और चप्पल) घटनास्थल पर छोड़ गया, जिन्हें पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग के तौर पर जब्त किया है। घटना के वक्त मृतका के साथ उसके छोटे भाई की सात वर्षीय बेटी भी थी। बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू सूचना मिलते ही जेटेया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles