Top 5 This Week

Related Posts

एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक:पश्चिमी सिंहभूम में छोटा हाथी वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल


पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घटना कासिम बाजार से बलंडिया जाने वाले रास्ते पर घटी। जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार हो कर चार युवक बलंडिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक ही मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी नूरदा गांव के रहने वाले थे। वे कासिम बाजार में जॉन बिरुआ और भाजपा नेत्री सुमन बिरुआ के घर आयोजित दुलसुनुम कार्यक्रम से लौट रहे थे। एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे में 18 वर्षीय विक्रम सिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय बिपिन सिंकू ने चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में 23 वर्षीय भीम सिंह सिंकू गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका एक पैर टूट गया है। जबकि मोटरसाइकिल चालक चंद्रमोहन सिंकू भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। फरार वाहन चालक की हो रही तलाश हादसे के बाद ‘छोटा हाथी’ वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles