Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएसएल के सीटीएस विभाग में केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन का उद्घाटन


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात संयंत्र में ऑयल फिल्ट्रेशन की प्रक्रिया को आधुनिक बनाने तथा परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने की। साथ में मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण) प्रकाश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (सिन्टर प्लांट) पीतांबर चौधरी के साथ सीटीएस विभाग के अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संयंत्र की इस केंद्रीकृत प्रणाली के प्रथम चरण में हॉट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल-3, कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स, आरएमएचपी, आरएमपी, ब्लास्ट फर्नेस, सिन्टर प्लांट, टीबीएस, कोल्ड रोलिंग मिल-1 एवं 2 तथा स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) सहित कुल 10 प्रमुख विभागों को सम्मिलित किया गया है। समन्वय सीटीएस विभाग के वरीय प्रबंधक कृष्ण राय द्वारा किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से हाइड्रोलिक ब्रेकडाउन में प्रभावी कमी आएगी और मशीनों तथा हाइड्रोलिक प्रणालियों की कार्यक्षमता एवं आयु में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी। साथ ही उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ने से अनुरक्षण लागत में कटौती होगी और तेल की खपत कम होने से कंपनी की प्रत्यक्ष लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी। यह महत्वपूर्ण पहल बीएसएल की तकनीकी उत्कृष्टता और संसाधनों के इष्टतम उपयोग के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उच्च गुणवत्ता वाले तेल निस्पंदन के माध्यम से मशीनों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना संयंत्र की समग्र उत्पादकता और परिचालन निरंतरता को बनाए रखने की दिशा में एक दूरगामी कदम सिद्ध होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles