Top 5 This Week

Related Posts

जनता दरबार में डीसी ने दिया दिव्यांग का राशन कार्ड शुरू करने का निर्देश


सिटी रिपोर्टर | बोकारो शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 39 से अधिक लोगों की समस्याओं को डीसी ने सुना। विभिन्न मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याएं शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान बेरमो प्रखंड के गांधीनगर निवासी दिव्यांग जीतन कुमार ने बंद पड़े राशन कार्ड को शुरू कराने की गुहार लगाई। डीसी ने मौके पर ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उनके बंद पड़े राशन कार्ड को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसओ शालिनी खलखो, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति आदि थे। वहीं, डीसी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ व सीओ द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया। लोगों की भीड़ जुटी।

Spread the love

Popular Articles