Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत:ट्रक से सीमेंट उतारने के दौरान हुआ हादसा, मौके पर ही बिगड़ी हालत


पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबाजार झोपड़पट्टी निवासी आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब आकाश अपने चाचा अजीत कुमार के साथ ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुरा गांव गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार अचानक ट्रक से सट गई, जिससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ट्रक का गेट बंद करते वक्त हुआ हादसा घटना के संबंध में चालक अजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें तार के ट्रक से सटने का एहसास हुआ, सभी लोग तत्काल वाहन से नीचे उतर गए। इसी दौरान आकाश कुमार ट्रक का गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही उसने ट्रक का दरवाजा पकड़ा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिर पड़ा। साथियों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नीचे लटके तार बने खतरा घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। बाद में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों की जल्द जांच कर उन्हें ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो और भी जानें जोखिम में पड़ सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles