Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में नौवीं क्लास में एडमिशन नहीं होने पर हंगामा:स्टूडेंट्स-पैरेंट्स ने इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका स्कूल में किया प्रोटेस्ट


जहानाबाद के सदर प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका विद्यालय, केशरबाग खैरा में नौवीं कक्षा में नामांकन न होने से नाराज छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए और प्रधानाध्यापक को घेरकर अपनी नाराजगी जताई। छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद नामांकन नहीं किया जा रहा है। सूरज कुमार नामक एक अभिभावक ने बताया कि उनके पंचायत में एकमात्र हाई स्कूल है, जिसे मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है, जिसके कारण नौवीं कक्षा में नामांकन रोक दिया गया है। ”छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा” उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि नामांकन नहीं होता है, तो कई छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा और उनके बच्चों को पढ़ने के लिए कहीं और जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने प्रधानाध्यापक से नौवीं कक्षा में छात्र-छात्राओं का नामांकन लेने की मांग की। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा नौवीं कक्षा में नामांकन लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि DEO के आदेश के आलोक में ही वे नामांकन नहीं ले रहे हैं। जबरन नामांकन लेने के लिए दबाव डाल रहे – प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापक ने आगे बताया कि छात्र और अभिभावक उन्हें जबरन नामांकन लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है और उन्हें लिखित आवेदन देने का निर्देश मिला है। आवेदन जमा करने के बाद जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस विद्यालय में कुल 585 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और 26 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। वर्तमान में नौवीं कक्षा में 139 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। हालांकि, शिक्षा विभाग के प्रतिबंध के कारण नए नामांकन की प्रक्रिया रुकी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles