Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में एक साथ गूंजी तीन किलकारियां:महिला ने दो बेटे और एक बेटी को दिया जन्म, एक घंटे के भीतर जन्में तीनों बच्चे


जामताड़ा सदर अस्पताल में सोमवार सुबह एक महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही यह सूचना फैली, अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा प्रखंड के पंजुनिया गांव निवासी राजेश मिर्धा की पत्नी आरती कुमारी तुरी को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सहिया जयारानी दत्ता की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में प्रसव कराया गया। एक घंटे के भीतर हुआ तीन बच्चों का जन्म सोमवार सुबह 5:25 बजे आरती कुमारी ने पहले शिशु (लड़की) को जन्म दिया। इसके ठीक 30 मिनट बाद 5:55 बजे दो अन्य शिशुओं (दोनों लड़के) का जन्म हुआ। खास बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) से हुआ, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में दुर्लभ माना जाता है। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, लेकिन यहां बिना ऑपरेशन के सफल डिलीवरी होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अस्पताल की ए ग्रेड एएनएम जयश्री आचार्य और एएनएम रिंकु कुमारी ने बताया कि तीनों नवजात स्वस्थ हैं, हालांकि उनका वजन सामान्य से कम है। मां-बच्चे स्वस्थ, एसएनसीयू में रखे गए नवजात डॉक्टरों के अनुसार एहतियात के तौर पर तीनों नवजातों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट और विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं, प्रसूता आरती कुमारी तुरी की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। परिजनों ने बताया कि आरती पहले से ही दो बच्चों की मां हैं और अब परिवार में तीन नए सदस्यों के जुड़ने से खुशी का माहौल है। अस्पताल प्रबंधन भी मां और बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles