Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बहरागोड़ा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़:50 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार-जमशेदपुर में खपाने की थी योजना


पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टाटा पंच कार को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से 25 पैकेट में रखा करीब 50 किलो गांजा बरामद हुआ। 25 लाख के गांजे के साथ वाहन और मोबाइल जब्त पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार, दो मोबाइल फोन और 3482 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम यादव और राजकुमार पाल के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय है। बिहार-जमशेदपुर में खपाने की थी योजना प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा के चिल्का झील के पास से लाया गया था और इसे बिहार व जमशेदपुर में खपाने की तैयारी थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने किया, जिसमें थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles