Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद पप्पू यादव कोढ़ा हादसे के पीड़ितों से मिले:परिजनों को आर्थिक सहायता दी, 20 लाख मुआवजे की मांग


पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के समीप एनएच-31 पर हुए सड़क हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। शनिवार शाम फुलवरिया के पास बस और पिकअप वैन की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस हादसे से पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत स्थित सुहवा संथाली टोला, मझुआ और डिमिया पंचायत सहित कई गांवों के परिवार प्रभावित हुए हैं। रविवार को सांसद पप्पू यादव स्वयं पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मृतकों की बेटियों की शादी में 20-20 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। सांसद ने राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे 2 लाख रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताया। उन्होंने मांग की कि इस राशि को बढ़ाकर 20-20 लाख रुपये किया जाए। पप्पू यादव ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने कमाऊ सदस्य को खो दिया है, उनके लिए दो लाख रुपये किसी भी तरह से पर्याप्त नहीं हो सकते। पप्पू यादव ने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने एनएच-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया और इस मार्ग पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, इस्राइल आजाद, पूर्व मुखिया राजेंद्र उरांव, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पंचायत समिति सदस्य नेयर खान और संजय विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles