Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में 9 साल से फरार 4 आरोपी गिरफ्तार:जानलेवा हमले के केस में कार्रवाई; गुप्त सूचना पर घर से दबोचा


शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में नौ साल से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के कमिश्नरी बाजार मुहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में कमिश्नरी बाजार मोहल्ला निवासी बृजनंदन राम के दो पुत्र चिंटू कुमार और पिंटू कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही दामोदर राम के पुत्र महेंद्र कुमार और विशुन देव राम के पुत्र विलास राम को भी पकड़ा गया है। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप में किया। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2017 का है। उस समय मुहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। अश्वनी कुमार ने नगर थाना में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें इन चारों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से दूसरे राज्य में छिपकर रह रहे थे। हाल ही में उनके घर लौटने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने सभी को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने इन सभी के विरुद्ध कुर्की से पूर्व इस्तहार वारंट जारी किया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles