Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डंडई में युवक की मौत, परिजन बोले प्रेम-प्रसंग में हुई है हत्या

डंडई | गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक अरुण कोरबा की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजन इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां अनीता देवी ने बताया कि अरुण कोरबा हाल ही में हैदराबाद से नौकरी कर अपने घर लौटा था। घर आने के बाद वह चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव में एक महिला से मिलने चला गया। परिजनों ने उसे वहां जाने से मना किया, लेकिन वह किसी की बात नहीं माना। परिजनों के अनुसार, डोल गांव पहुंचने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों और संबंधित महिला के परिजनों ने अरुण के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अरुण ने खुद जहरीला पदार्थ खाया या किसी ने उसे जबरन खिलाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गढ़वा सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया। पत्नी ने बताया प्रेम-प्रसंग का मामला : मृतक की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि वर्ष 2021 में दोनों ने प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद अरुण का डोल गांव की एक महिला के साथ संबंध हो गया था। कई बार समझाने के बावजूद वह वहां जाता रहा। पत्नी ने आशंका जताई है कि डोल गांव में उसके साथ साजिश के तहत जहर खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles