बड़की सरिया | झामुमो प्रखंड समिति सरिया की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर बगोदर-सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। उनके तबादले की मांग रखी है। जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने कई मामलों में अनियमितता बरती है। आरोप लगाया कि आम जनता का सही समय पर कार्य नहीं किया जा रहा है। कहा कि अधिकारियों के रवैये में अगर सुधार नहीं हुआ, तो जेएमएम उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस तरह के अधिकारियों का सरकार तबादला करे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रेस वार्ता में संगठन के प्रखंड सचिव सिकंदर अंसारी, नगर अध्यक्ष राजेश मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, काजिम अंसारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


