Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा को ही मिलेंगे वामपंथी कैडर के वोट, बिमान बोस के बयान से छिड़ी सियासी बहस

भाजपा को ही मिलेंगे वामपंथी कैडर के वोट, बिमान बोस के बयान से छिड़ी सियासी बहस

Bengal Election: कोलकाता: वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु ने कहा है कि बंगाल में अब ममता बनर्जी का जादू खत्म हो चुका है. लोगों को सच्चाई का पता चल चुका है. उन्होंने कहा कि वामपंथियों के वोट इस बार भाजपा को जा सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को नहीं मिलेगा. वरिष्ठ वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य के बाद बिमान बोस के इस बयान से बंगाल में एक नयी राजनीतिक बहस छिड़ गयी है. पिछले दिनों वरिष्ठ वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने भी स्वीकार किया था कि वामपंथियों के वोट भगवान राम को मिल रहा है, यानी वामपंथी मतदाता अब भाजपा को वोट दे रहे हैं. अब वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु ने भी यही बात कही है.

वाम दलों के वोटर भाजपा के करीब

वाम दलों के मुख्य मुकाबले से बाहर रहने की स्थिति में बिमान बसु ने व्यावहारिक रूप से इस सिद्धांत को स्वीकार कर लिया कि वामपंथियों के वोट भाजपा को ही मिलेंगे. एक बांग्ला चैनल को दिए एक साक्षात्कार में बिमान बसु ने कहा- बंगाल में वामपंथी दलों के वोटर दूसरे दलों में गये है, लेकिन खत्म नहीं हुए हैं. भाजपा का यह सोचना भ्रम है कि वामपंथी दल अब अस्तित्व में नहीं हैं. वामपंथियों को मिलनेवाले वोट उनको मिल जायेंगे. बिमान बोस ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि कुछ मामलों में इसका असर नहीं हुआ. यह सच है कि हमारे वोटर भाजपा को वोट कर रहे हैं. हमारी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए लोगों और उनके समर्थकों के कारण ऐसा हुआ है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वाम दलों की वापसी की उम्मीद कायम

बिमान बसु के अनुसार, बंगाल की जनता को देर से ही सही, इस बात का एहसास हो गया है. इसलिए, उन्हें उम्मीद है कि इस बार वोट फिर से वामपंथी दलों को मिलेगा. बिमान बसु ने कहा- देर से ही सही, लेकिन अब थोड़ा-बहुत एहसास तो हो ही गया है. हमने जिस तरह की व्यवस्था करने की कोशिश की है, तृणमूल की बातें इस बार कारगर नहीं होंगी, क्योंकि जनता समझ गई है. जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए. फ्रंट के अध्यक्ष का कहना है- भाजपा जिस तरह से भाषा, जाति, धर्म के आधार पर लोगों को कुचलना चाहती है, वह धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है.

Also Read: दुर्गापुर में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में संघर्ष, अमित शाह के रोड शो के बाद शहर में तनाव

The post भाजपा को ही मिलेंगे वामपंथी कैडर के वोट, बिमान बोस के बयान से छिड़ी सियासी बहस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles