Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Aurangabads Guddu Wins Bronze | 83kg Eastern India Strength Championship 2026

औरंगाबाद के युवा खिलाड़ी गुड्डू कुमार ने फोर्थ ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंकलाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। 83 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनक

.

गुड्डू नवीनगर प्रखंड के अजनिया गांव के रहने वाले हैं। पिताजी इस दुनिया में नहीं हैं। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले गुड्डू ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास लगातार हो, तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

फोर्थ ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंकलाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गुड्डू कुमार ने लहराया परचम।

फोर्थ ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंकलाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गुड्डू कुमार ने लहराया परचम।

कई राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गुड्डू कुमार ने अपनी ताकत-तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिजनों ने बताया कि गुड्डू बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहा है। विश्वास है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगा। लिफ्टिंग में अपना परचम लहराने के बाद गुड्डू कुमार क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। अब सभी को उनसे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

83 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

83 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles