Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी के बाराचट्टी में 3 तस्कर अरेस्ट:46 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त; जंगल से 255 किलो डोडा फल बरामद


गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में डोडा चूर्ण और डोडा फल बरामद किया गया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने 46 किलो डोडा चूर्ण के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। जबकि दूसरी कार्रवाई में एसएसबी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 255 किलो डोडा फल जब्त किया गया। पहली कार्रवाई बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जायगीर मोड़ के पास हुई। होशियारपुर पंजाब होटल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। मौके से 46 किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ। साथ ही में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें नवाब खान और असलम मोहम्मद, दोनों पंजाब खुर्द के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी लालदेव यादव, बाराचट्टी के सोनिया गांव का रहने वाला है। धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि सूचना काफी पुख्ता थी। इसी आधार पर टीम ने तेजी से कार्रवाई की। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में बड़े नेटवर्क की आशंका सामने आई है। पुलिस अब इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा। दूसरी कार्रवाई नकटैया जंगल में हुई। यहां बाराचट्टी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जंगल में छिपाकर रखे गए 19 बोरे बरामद किए गए। इन बोरों में कुल 255 किलो डोडा फल रखा हुआ था। हालांकि इस दौरान कोई तस्कर हाथ नहीं लगा। माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर जंगल से फरार हो गए। एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। बता दें कि बाराचट्टी व आसपास के इलाकों में मादक पदार्थों का नेटवर्क सक्रिय है। हालांकि, लोकल पुलिस तस्करों के खिलाफ बड़ी छोटी कार्रवाई करती रही है। फिर भी इस धंधे का क्रेज बना हुआ है और तार भी दूसरे राज्यों से जुड़ा है। यह पहला मामला नहीं है जिसमे दूसरे राज्य के तस्कर पकड़े गए हैं। पहले भी दूसरे राज्य के तस्कर पकड़े जाते रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में है। आने वाले दिनों में और खुलासे संभव है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles