Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 'महाठगी': 56 महिलाओं को चूना लगाकर दंपती फरार, 46 लाख की धोखाधड़ी से गांव में हड़कंप

बोकारो में 'महाठगी': 56 महिलाओं को चूना लगाकर दंपती फरार, 46 लाख की धोखाधड़ी से गांव में हड़कंप

Bokaro Crime News, बोकारो (धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुट्टे गांव में एक सनसनीखेज ठगी कांड का खुलासा हुआ है. गांव की ही एक महिला जीरू कुमारी और उसके पति अजय कुमार ठाकुर पर 56 महिलाओं को झांसे में लेकर करीब 46 लाख 02 हजार 535 रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इस दंपती ने ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए अपने घर को ही कार्यालय बना लिया था और शुरुआत में छोटे-छोटे लोन दिलाकर सबका भरोसा जीत लिया.

दस्तावेजों का खेल और खाते से रकम पार

आरोपियों ने महिलाओं को कम ब्याज पर लोन दिलाने और बच्चों की शिक्षा व शादी के लिए आर्थिक मदद का झांसा दिया. इस बहाने उन्होंने महिलाओं के पहचान पत्र, बैंक खाते और अन्य जरूरी दस्तावेज जुटा लिए. इन दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनियों से भारी भरकम लोन स्वीकृत कराए गए. जैसे ही लोन की राशि महिलाओं के बैंक खातों में आई, दंपती ने ‘सिविल स्कोर’ (CIBIL Score) बेहतर करने का बहाना बनाकर वह पैसा अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिया. पीड़िता गिरिजा देवी के अनुसार, उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके नाम पर इतने बड़े कर्ज लिए गए हैं.

Also Read: भानु प्रताप शाही केस: हाईकोर्ट ने निचली अदालत से मांगा रिकॉर्ड, बरी करने के फैसले को सरकार ने दी चुनौती

फरार दंपती और रिकवरी एजेंटों की प्रताड़ना

ठगी की यह बड़ी रकम हड़पने के बाद आरोपी दंपती 23 फरवरी को अचानक गांव से फरार हो गया. उनके गायब होने के बाद जब किस्तों का भुगतान नहीं हुआ, तो माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंटों ने महिलाओं के घरों पर दस्तक देनी शुरू कर दी. पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट उन पर पैसे चुकाने का भारी दबाव बना रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे गांव में भय का माहौल है.

पुलिस की जांच और साइबर सेल की मदद

मामला उजागर होने के बाद पीड़ित महिलाओं ने चतरोचट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कांड संख्या 17/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि प्राथमिक जांच में अब तक करीब 20 लाख रुपये की हेराफेरी के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन पीड़ितों की संख्या और दावों को देखते हुए यह आंकड़ा बढ़ने की पूरी संभावना है. पुलिस साइबर सेल की मदद से फरार दंपती की तलाश में जुटी है.

Also Read: JPSC प्री का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

The post बोकारो में 'महाठगी': 56 महिलाओं को चूना लगाकर दंपती फरार, 46 लाख की धोखाधड़ी से गांव में हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles