Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रक चालक का शव:परिवार को हत्या का शक, दोस्त को मैसेज भेज लिखा था परेशान हूं


धनबाद-गया रेल खंड पर कोडरमा स्टेशन के पास एक युवक का शव रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में मिला है। मृतक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। विकास पेशे से ट्रक चालक था और पिछले तीन दिनों से लापता था। मृतक के भाई आकाश कुमार ने बताया कि सोमवार रात कोडरमा जीआरपी ने उनके पिताजी के मोबाइल पर कॉल किया। साथ ही व्हाट्सएप पर एक तस्वीर भेजी, जिसमें रेलवे पटरी पर मिला शव उनके भाई विकास का था। इसके बाद परिवार के सदस्य कोडरमा जीआरपी थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पत्नी ने गुमशुदगी को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी
आकाश ने जानकारी दी कि विकास कुछ दिनों पहले ही अपने ट्रक को हजारीबाग जिले के बरही में खड़ा कर गांव आया था। तीन दिन पहले वह ट्रक चलाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से घरवालों से उसकी बातचीत बंद हो गई थी। विकास की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी को लेकर मरकच्चो थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। 12 अप्रैल को विकास की पत्नी के पास ट्रक मालिक के लगातार फोन आने लगे। मालिक ने बताया कि विकास अभी तक ट्रक पर नहीं पहुंचा है। जब पत्नी ने विकास को फोन किया, तो उसने कहा कि उसकी ट्रक मालिक से बात हो गई है और वह ट्रक पर पहुंच गया है। विकास ने अपनी पत्नी को डांटते हुए फोन रखने को भी कहा था। परिवार को विकास की हत्या का संदेह है। सहयोगी ट्रक चालक को किया था वाट्सअप मैसेज इस दौरान विकास ने अपने एक सहयोगी ट्रक चालक सीताराम को यह लिखकर मैसेज किया था कि वह काफी परेशान है। वह अपनी जिंदगी से जूझ रहा है और आगे क्या होगा पता नहीं। उसने मैसेज में यह भी बताया कि वह गाड़ी लेकर निकल चुका है और फिलहाल डोभी बॉर्डर पर है। ट्रक के अंदर विकास का कपड़ों से भरा बैग मिला
इसके बाद परिजन चौपारण थाना क्षेत्र के डोभी बॉर्डर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उक्त ट्रक बॉर्डर पर खड़ी थी। ट्रक के अंदर विकास का कपड़ों से भरा बैग रखा हुआ था, लेकिन विकास का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी परिजनों द्वारा चौपारण थाना को दी गई थी। पत्नी द्वारा 12 अप्रैल को जब विकास को दुबारा फोन किया गया तो विकास ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी विकास को कई बार फोन लगाया, फोन की घंटी बजती थी मगर विकास फोन नहीं उठा रहा था। जिस पर संदेह होने के बाद विकास की पत्नी ने स्थानीय मरकच्चो थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इधर, विकास का रेल की पटरियों पर संदेहास्पद तरीके से शव मिलने पर घर वालों को संदेह है कि उसकी साजिश के तहत हत्या कर रेल दुर्घटना बताने की कोशिश की जा रही है। परिजनों में जीआरपी पुलिस से इसकी गंभीरता से जाँच की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles