![]()
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इसी क्रम में मोतिहारी में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के मोदी मोमेंटो के पास युवा नेता यमुना सिकारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर युवा नेता यमुना सिकारिया ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सुशासन स्थापित था, उसी तरह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बिहार में सुशासन कायम रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नए नेतृत्व का स्वागत किया और अपनी खुशी व्यक्त की।

