Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डोबो पुल से लापता युवक होटल से मिला:परिजनों ने जताई थी अनहोनी की आशंका, रात में ही स्कूटी-मोबाइल हुआ था बरामद


जमशेदपुर के डोबो पुल से मंगलवार देर रात लापता युवक अविनाश कुमार (26) बुधवार को साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास स्थित एक होटल में मिला। होटल मालिक ने फोन कर युवक के होटल में होने की जानकारी घरवालों को दी। घरवाले होटल पहुंचे और युवक को बरामद किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, युवक के सकुशल बरामदगी के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, परसूडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार मंगलवार रात से लापता था। परिजनों को सूचना मिलने पर वे डोबो पुल पहुंचे, जहां अविनाश की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल और चाबी मिली। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि अविनाश ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी होगी। इसके बाद रातभर परिजन और स्थानीय लोगों ने टॉर्च की मदद से नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था परिजनों ने बताया कि अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। निकलने से पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपए दिए थे और जल्द वापस आने की बात कही थी। अविनाश का एक छोटा बेटा भी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles