Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महाविद्यालय में मनाई अंबेडकर जयंती, आदर्शों पर चलने का संदेश


लोहरदगा|लोहरदगा, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के छात्र आशुतोष कुमार पांडेय ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तृत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान की आचार्या कविता कुमारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें इस संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए और समाज में व्याप्त असमानता को दूर करने के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य बिपिन कुमार दास, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, रोहित कुमार, शिखा राय, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles