![]()
धालभूमगढ़ | महुलीशोल पंचायत के चोयरा गांव में बुधवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन पहुंचे, जहां उन्होंने एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में चयनित उर्मिला रूहीदास से मुलाकात की। विधायक ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर पढ़ाई कर उर्मिला ने यह मुकाम हासिल किया है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उर्मिला की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। जानकारी के अनुसार, उर्मिला को 4 मई को एयर इंडिया में योगदान देने के लिए ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है।

