Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बंद घर से 10 लाख की संपत्ति चोरी:बाउंड्री वॉल पर लगे कांटेदार तार को काटा, गृहस्वामी परिवार साथ गए थे तारापीठ


धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में एक बंद घर से लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हो गई है। गृहस्वामी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार अपने परिवार के साथ 14 तारीख को तारापीठ दर्शन के लिए गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहले घर की बाउंड्री वॉल पर लगे कांटेदार तार को काटा। इसके बाद, उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद, चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। घर के हर कमरे में रखी अलमारियों, दीवान और बक्सों के ताले तोड़े गए। यहां तक कि बच्चों के खिलौनों की भी तलाशी ली गई, संभवतः पैसे और जेवर की तलाश में। गुरुवार सुबह जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार, घर से करीब 5 से 6 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी हुई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Popular Articles