Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल:सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट, 33 केवी दुधैला फीडर पर मेंटेनेंस कार्य


सहरसा के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी दुधैला फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) ने बताया कि यह कार्य लाइन की सुरक्षा और क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके तहत पेड़ों की कटाई और स्विच इंस्टॉलेशन जैसे आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाएंगे। 21 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित इस दौरान दुधैला, बलुआहा, अमरपुर, हरिपुर, धमसैनी, धमसेना, सहुरिया, सोनवर्षा कचहरी, भरौली, धगजरी, विसनपुर, ढोली, महरथा, दिघिया, बरियाही बस्ती, पररी, चाभी टोला, दिवारी, परमिनियाँ और सुलिन्दाबाद समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, आवासीय परिसरों और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसका असर पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी घरेलू और व्यावसायिक कार्य निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ही आपूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है। रखरखाव कार्य से लाइन लॉस में कमी बिजली विभाग के अनुसार, इस तरह के नियमित रखरखाव कार्य से लाइन लॉस में कमी आएगी और उपकरणों की कार्यक्षमता में सुधार होगा। इससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और बेहतर बिजली सेवा मिल सकेगी। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles