![]()
भोजपुर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा निवासी दयाल राम के पुत्र मुखदेव राम उर्फ विक्की(28) के तौर पर हुई है। ईंट भट्ठा पर गाड़ी चलाता था। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई सुइयां देव राम ने बताया कि ट्रैक्टर पर ईंट लोड करके चेला गांव गया था। अनलोड करके वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ब्रह्मदेव बाबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलसि ने परिजनों को शव सौंप दिया है। परिवार में पत्नी प्रियंका कुमारी और दो पुत्री मुटुर, लालसा है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

