Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर सेंट्रल जेल में छापेमारी, एक्शन मोड में पुलिस:डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान; हर बैरक-सेल की गहन तलाशी, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला


बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार सुबह भागलपुर सेंट्रल जेल में छापेमारी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और SSP प्रमोद कुमार यादव ने किया। आपत्तिजनक सामान नहीं मिला छापेमारी के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। करीब 45 मिनट टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जेल के सभी वार्ड, बैरक और सेल की बारीकी से तलाशी ली। कैदियों के सामान, बिस्तर, शौचालय परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। हालांकि की तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। जेल प्रशासन की व्यवस्था संतोषजनक प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि छापेमारी का उद्देश्य जेल के अंदर सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संभावित अवैध गतिविधि पर रोक लगाना है। DM के हवाले से जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बनाए रखने और नियमित अंतराल पर इस तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी सुधीर कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles