Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर कार्रवाई-DM:प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, कहा- आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई


बांका में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक डायट बांका में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयों की कार्यप्रणाली, शुल्क संरचना और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। पाठ्यपुस्तक-स्टेशनरी खरीदने को बाध्य न करें जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शुल्क लें। निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही, उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया कि अभिभावकों को किसी विशेष एजेंसी से पोशाक, पाठ्यपुस्तक या स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। बैठक में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से आरटीई के तहत निःशुल्क नामांकन, विद्यालय वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन, ई-संबंधन, अपार आईडी निर्माण और इको क्लब की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने बताया कि विभाग द्वारा केवल कक्षा एक से आठ तक के संचालन की अनुमति है, लेकिन कुछ विद्यालय हॉस्टल भी चला रहे हैं। ऐसे मामलों में आवश्यक आवासीय मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) राजकुमार राजू और संभाग प्रभारी मनोहर सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles