Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एईडीओ परीक्षा में 2941 परीक्षार्थी हुए शामिल

एईडीओ परीक्षा में 2941 परीक्षार्थी हुए शामिल

जमुई . सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के दूसरे चरण की परीक्षा में जिले में बनाये गये 14 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 1978 जबकि दूसरी पाली में 1963 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दूसरी पाली में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी इसके बारे में कई परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल ऊंचे दर्जे के थे. इसी तरह पहली पाली में 2990 जबकि दूसरी हजारी पाली में 3005 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. कुल 4968 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. परीक्षा के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी लिया गया, ताकि किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान या चिटपुर्जे परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जा सके. परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए तथा परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल गश्ती दल तथा आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. जिले भर में पर्यवेक्षकों ने घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और कदाचार मुक्त तथा शांतिपूर्ण परीक्षा को सुनिश्चित किया. दोनों पालियों को मिलाकर एक भी परीक्षार्थी के कराचार के आरोप में निष्कासन की सूचना नहीं है .

The post एईडीओ परीक्षा में 2941 परीक्षार्थी हुए शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles