![]()
गयाजी में मोक्षदायिनी फल्गु नदी में कूद कर एक लड़की ने जान देने की कोशिश की। शुक्रवार की देर शाम बाईपास पुल से एक युवती ने सीधे रबर डैम में छलांग लगा दी। इससे कुछ पल के लिए पुल पर सन्नाटा पसरा। राहगीर ने लड़की की जान बचाई है। फिर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र की है। रेलिंग पार कर डैम में कूदी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती पुल पर कुछ देर खड़ी रही। अचानक रेलिंग पार किया और नीचे डैम में कूद गई। पानी गहरा था।। देखते-देखते युवती डूबने लगी।
उसी वक्त पुल से गुजर रहे छोटकी परोरिया निवासी सन्तन मांझी आगे आए। भीड़ से किसी ने आवाज लगाई “तैरना आता है” सन्तन ने हां कहा और बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही मिनटों में उन्होंने युवती को पकड़ लिया। किनारे तक लाए। तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने सन्तन की हिम्मत की सराहना की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सन्तन की हिम्मत की सराहना की। कई ने ताली बजाई। पुलिस पहुंची। युवती को तत्काल बाइक से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष परमानन्द कर्ण ने बताया कि युवती को होश आ गया है। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले युवती के चचेरे भाई की मौत हुई थी। जिससे वह मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। युवती खटकाचक की रहने वाली है।
फल्गु के रबर डैम में युवती ने लगाई छलांग:गयाजी में राहगीर ने बचाई लड़की की जान; भाई की मौत के बाद तनाव में थी
Date:




