Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत:मोपेड से तीनों सब्जी लेने जा रहे थे बाजार, बीच रास्ते में स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर


पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में गहर पथरा मोड़ के पास बीती रात एक स्कॉर्पियो और मोपेड की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोपेड सवार तीन नाबालिगों की मौत हो गई। सभी मृतक शोले गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान इश्ताक अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तौहीद अंसारी और अमरूद्दीन अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र इबरार अंसारी के रूप में हुई है। इबरार और फिरोज रिश्ते में चचेरे भाई थे, जबकि तौहीद उनका पड़ोसी था। तीनों किशोर एक मोपेड पर सवार होकर बाजार से सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उनकी मोपेड को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों मोपेड सवारों को इलाज के लिए एमएमसीएच (मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया। एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
वहां डॉक्टरों ने तौहीद और फिरोज को मृत घोषित कर दिया। इबरार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 10 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों शवों को एमएमसीएच में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो और लूना को जब्त कर लिया है। स्कॉर्पियो मेदिनीनगर के बैरिया चौक की बताई जा रही है। पुलिस स्कॉर्पियो मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles