
Ranchi Municipal Corporation Election, रांची : रांची नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए लगभग 300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं. हर गली-मुहल्ले में चुनाव की धूम है. प्रत्याशी भी घर-घर दस्तक दे रहे हैं. चुनावी जंग में अमीर से लेकर गरीब तक दावं लगा रहे हैं. चुनावी मैदान में पहले जहां संपन्न परिवारों का दबदबा अधिक दिखायी देता था, वहीं अब मध्यमवर्गीय और साधारण परिवारों से आनेवाले उम्मीदवार भी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि, चुनावी राजनीति में संपत्ति का सीधा संबंध जीत-हार से नहीं माना जाता. मतदाता अब केवल आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि उम्मीदवार की कार्यशैली, क्षेत्र में सक्रियता और जनसंपर्क को अधिक महत्व दे रहे हैं.
शपथ पत्रों ने खोली पार्षद प्रत्याशियों की आर्थिक तस्वीर
इधर, रांची नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथ पत्रों ने आर्थिक असमानता की दिलचस्प तस्वीर सामने रख दी हैं. एक ओर कुछ उम्मीदवारों के पास सोने-चांदी और महंगे आभूषणों की लंबी सूची है, वहीं दूसरी ओर कई प्रत्याशियों ने गहनों के नाम पर ‘शून्य’ या बेहद मामूली संपत्ति के मालिक हैं. ‘प्रभात खबर’ ने 25 पार्षदों शपथ पत्र खंगाला. प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति का लेखा-जोखा देखा. प्रत्याशियों द्वारा शपथ पत्र में दर्ज किये गये सोना-चांदी की पड़ताल की.
कई ने सैकड़ों ग्राम सोना और कीमती आभूषणों का ब्योरा दिया
चुनाव नामांकन के दौरान जमा किये गये शपथ पत्र के अनुसार कई उम्मीदवारों ने अपने पास सैकड़ों ग्राम सोना और कीमती आभूषणों का ब्योरा दिया है. कुछ महिला प्रत्याशियों ने पारिवारिक विरासत में मिले गहनों का जिक्र किया है, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये है. वहीं, कुछ पुरुष उम्मीदवारों ने भी अपनी पत्नियों के नाम पर दर्ज आभूषणों को संपत्ति विवरण में शामिल किया है, जिसकी कीमत लगभग सात से 10 लाख रुपये है.
Also Read: JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग
कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिनके पास गहनों के नाम पर कुछ नहीं
नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर भाग्य आजमा रहे कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके पास आभूषण के नाम पर कुछ नहीं है. वहीं कुछ ऐसी महिला प्रत्याशी भी हैं, जिनके पास स्वयं के आभूषण हैं, लेकिन पति के नाम पर कुछ नहीं है. वार्ड नंबर-4 के पार्षद प्रत्याशी रवि मुंडा और शराफत अली हैं, जिनके पास आभूषण के नाम पर कुछ नहीं है, वहीं वार्ड-48 की पूर्णिमा मिंज व जगत कुजूर के पास आभूषण के नाम पर कुछ नहीं है.
शपथ पत्र के आधार पर प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गये आभूषणों की जानकारी
- वार्ड नंबर-1: राजेश मुंडा- स्वयं के पास 17.63 ग्राम सोना, 7.80 ग्राम सोना पत्नी के पास
- वार्ड नंबर-1 : बसंती कुमारी- स्वयं के पास 10 ग्राम सोना, पति के पास 30 ग्राम चांदी और आश्रित के पास 20 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर-1 : बरसा गाड़ी- स्वयं के पास 20 ग्राम सोना और पति के नाम 10 ग्राम
- वार्ड नंबर-3 : नीतू झा- स्वयं के नाम पर 60 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी
- वार्ड नंबर-4 : प्रियंका घोष- स्वयं के पास 20 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर-4 : राजकुमार यादव- स्वयं के पास 14 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर-4 : रवि मुंडा- गहने के नाम पर कुछ नहीं है
- वार्ड नंबर-3 : रूपम झा- स्वयं के पास 250 ग्राम सोना व पति के नाम से 40 ग्राम
- वार्ड नंबर – 4 : शराफत अली- गहने के नाम पर कुछ नहीं
- वार्ड नंबर- 34 : कुंदन वर्मा – स्वयं के नाम पर 10 ग्राम सोना व पत्नी के नाम पर 15 ग्राम
- वार्ड नंबर-34 : खुशबू कुमारी- स्वयं के नाम पर 75 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 34 : मणिकांत झा – स्वयं के नाम पर 10 ग्राम व पत्नी के नाम पर 90 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर-34 : अरुण कुमा झा- स्वयं के नाम पर 15 ग्राम सोना व पत्नी के नाम पर 100 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर-37 : उमाकांत भारती – स्वयं के नाम पर 100 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है
- वार्ड नंबर – 48 : मधु कच्छप – स्वयं के नाम पर 10 ग्राम व पत्नी के नाम पर 20 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 48 : मारग्रेट मिंज – स्वयं के नाम पर 5 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 50 : हर्षरीता सावैया- स्वयं के नाम पर 20 ग्राम सोना और 15 ग्राम चांदी है, वहीं पति के नाम पर 10 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर – 40 : हरेंद्र कुमार सिंह – स्वयं के नाम पर 12 ग्राम व पत्नी के नाम पर 25 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 41 : उर्मिला यादव – स्वयं के नाम पर 250 ग्राम सोना व एक किलो चांदी, पति के नाम पर 50 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 46 : संध्या गुड़िया – स्वयं के नाम पर 30 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर – 43 : प्रताप सिंह – स्वयं के नाम पर 35 ग्राम सोना व 20 ग्राम चांदी, पत्नी के नाम पर 70 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी
- वार्ड नंबर- 44 : परमजीत सिंह – स्वयं के नाम पर पांच ग्राम सोना व पत्नी के नाम पर 10 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर – 48: पूर्णिमा मिंज- गहने के नाम पर कुछ नहीं
- वार्ड नंबर – 48 : जगत कुजूर- गहने के नाम पर कुछ नहीं
- वार्ड नंबर -37 : परमेश्वर सिंह – स्वयं के नाम पर 12 ग्राम सोना व पत्नी के नाम पर 30 ग्राम सोना
- वार्ड नंबर- 39 : पिंकी कुमारी- स्वयं के नाम पर 200 ग्राम सोना. एक किलो चांदी
Also Read: Dumka: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे महिला और मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, गिरफ्त में दरिंदा
The post रांची नगर निगम चुनाव: किसी के पास किलो भर सोना, तो किसी का हाथ खाली appeared first on Prabhat Khabar.




