Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: 7-10 साल से पाइपलाइन सूखी, जमाडा फिर भी थमा रहा 30-40 हजार तक का बिल

Dhanbad News: 7-10 साल से पाइपलाइन सूखी, जमाडा फिर भी थमा रहा 30-40 हजार तक का बिल

Dhanbad News: झरिया के वार्ड संख्या-45 की चौथाई कुल्ही का मामला, विरोध में उतरे लोग, विधायक को सौंपा पत्र

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 45 स्थित चौथाई कुल्ही में वर्षों से जलापूर्ति ठप रहने के बावजूद भारी-भरकम पानी बिल भेजे जाने से लोगों में आक्रोश है. करीब 10 घरों में 7 से 10 वर्षों से पानी नहीं पहुंच रहा है, जमाडा फिर भी 30 हजार से 40 हजार रुपये तक बिल भेज रहा है. इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. लोगों ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जलापूर्ति बाधित है, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. गर्मी में स्थिति और गंभीर हो जाती है. लोगों के अनुसार कई बार जमाडा प्रबंधन को शिकायत की गयी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है. दूसरी ओर, लगातार बिल भेजकर उपभोक्ताओं पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है.

किसे कितनी राशि का भेजा गया बिल

राजेश प्रसाद केसरी (मीटर 2767/2) : 25,349 रुपये (सात साल से कनेक्शन बंद), छह अप्रैल को

प्रदीप गुप्ता (मीटर 0008770) : 36,994 रुपये (10 साल से बंद), 15 दिसंबर 2025 कोसुरेंद्र प्रसाद साव (1982/2) : 35,503 रुपये (आठ साल से बंद)

विजय सिंह (1968/2) : 34,151 रुपये (छह साल से बंद)मनोज सिंह (8961) : 45,071 रुपये (10 साल से बंद)

वीरेंद्र सिंह (513466) : 52,481 रुपये (10 साल से बंद)जीतेंद्र शर्मा (877/के) : 36,818 रुपये (आठ साल से बंद)

गणेश कुमार साव (1794के) : 44,168 रुपये

क्या कहते हैं जमाडा के सचिव

इस तरह की कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है. मामले की जांच करायी जायेगी. जो तथ्य सामने आयेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रकाश कुमार, सचिव, जमाडा B

The post Dhanbad News: 7-10 साल से पाइपलाइन सूखी, जमाडा फिर भी थमा रहा 30-40 हजार तक का बिल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles