बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को ग्रामीणों ने रोका:पुलिस ने सत्यापन के बाद सुरक्षित छोड़ा, अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

Date:


बोकारो बालीडीह थाना क्षेत्र के विंशुनपुर गांव में शुक्रवार को बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक महिला को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना प्रभारी नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उस समय ग्रामीणों में काफी आक्रोश था और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला की पहचान राजगंज निवासी मनीषा देवी के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह “डी एक्शन” नामक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ी है और कंपनी के चाय उत्पाद का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री करती है। मनीषा देवी पिछले दो दिनों से बोकारो सेक्टर-11 स्थित अपनी बहन के किराए के मकान में ठहरी हुई थीं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि एक दिन पूर्व उन्होंने जैनामोड़ क्षेत्र में स्टॉल लगाकर लोगों को उत्पाद की जानकारी दी थी और चाय की बिक्री की थी। उनके पास कंपनी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, उत्पाद की जानकारी और फोटोग्राफ उपलब्ध थे, जिन्हें पुलिस ने सत्यापित किया। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस महिला को थाना ले आई, जहां सभी तथ्यों की गहन जांच की गई। सत्यापन के बाद स्पष्ट हुआ कि बच्चा चोरी की सूचना पूरी तरह से निराधार और महज अफवाह थी। इसके बाद महिला को सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि पुलिस उचित कार्रवाई कर सके। पुलिस की समझाइश के बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई और शांति बहाल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Propulsion Module से अलग होने के बाद चांद पर कैसी होगी विक्रम रेंजर का Orbit? – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesChandrayaan-3 Lander: Propulsion Module से अलग होने के बाद...

German Chancellor calls for reset with US as old global order crumbles | World News

German Chancellor Friedrich Merz on Friday called for a...

Metro Bank One Day Cup – Round Three

The Blaze v WarwickshireThe Blaze 252/9 v Warwickshire 211...
Join Us WhatsApp