Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में काली मंदिर से मूर्ति और मुकुट की चोरी:दान पेटी तोड़कर रुपए भी निकाला; सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद, मुंह पर गमछा बांध रखा था


समस्तीपुर शहर में काली मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने मां काली की प्रतिमा से चांदी के मुकुट और जेवरात की चोरी कर ली। इसके अलावा गर्भ गृह में रखा दान पेटी से रुपए भी निकाल लिया। दो मूर्ति भी साथ ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। पुजारी बसंत कुमार झा ने बताया कि थानेश्वर स्थान रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित मंदिर में शुक्रवार शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात करीब 9:30 बजे मंदिर का पट बंद कर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। ‌सुबह जब पहुंचा तो देखा कि पट खुला हुआ है। माता के सिर पर विराजमान चांदी की मुकुट भी गायब है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार है। एक सप्ताह से दान पेटी नहीं खुला था, जिस कारण पैसों की गिनती नहीं हो पाई थी। मुंह पर गमछा बांध रखा था सीसीटीवी फुटेज साफ दिख रहा है कि रात 2:10 बजे एक चोर ग्रिल हटाकर मंदिर के अंदर प्रवेश करता है। मुंह पर गमछा बांध रखा था। जींस और ब्लू रंग का ब्लेजर पहना हुआ था। पहले इधर-उधर देखता है फिर मुकुट, कान की बाली और गले से हार निकाल लेता है। इसके बाद दान पेटी से पैसा निकाल लेता है। एक युवक मंदिर से बाहर इधर-उधर चहल कदमी करता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी बसंत कुमार झा के बयान पर अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles