Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बगोदर में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा निकली:पारंपरिक वेशभूषा में उमड़े श्रद्धालु, गांव में मेले का आयोजन


गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित पोखरिया गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री श्री मद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अवसर पर आयोजित की गई थी। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पूरे रास्ते भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आयोजन स्थल पर एक मेले का भी आयोजन किया गया है। इसमें बड़े झूले और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। ग्रामीणों और बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस पूरे आयोजन के दौरान पोखरिया गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया प्रदीप महतो, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार, मुखिया सरिता साव, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा नेता जिबलाल महतो, कार्तिक मंडल, दिनेश महतो, जेएलकेएम के दिनेश साहु और इंनौस नेता भोला महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष भैरो महतो और अन्य सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles