Top 5 This Week

Related Posts

भतीजी की शादी से पहले चाचा ने की आत्महत्या:तिलक से लौटने पर किया विषपान, पारिवारिक विवाद में सुसाइड करने की आशंका


चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुंबा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की शादी से ठीक पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद शादी का माहौल शोक में बदल गया। मृतक की पहचान बकचुंबा गांव निवासी सुनील कुमार साहू के रूप में हुई है। सुनील शुक्रवार रात अपनी भतीजी के तिलक कार्यक्रम से घर लौटे थे। परिवार 21 अप्रैल को होने वाली बारात की तैयारियों में व्यस्त था। देर रात उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुनील की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजहर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने तक जहर सुनील के शरीर में पूरी तरह फैल चुका था। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों को अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया था। डॉ. अजहर के अनुसार, सुनील को बचाने के लिए सीपीआर सहित सभी संभव चिकित्सा प्रयास किए गए। हालांकि, शरीर में जहर के गहरे असर के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार का पिछले कुछ समय से घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। इधर, राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार रॉय का कहना है कि वे परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles