Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

Kolkata STF Arms Recovery: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी कोलकाता में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से हड़कंप मच गया है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. चुनाव से ऐन पहले हथियारों की यह खेप कहां पहुंचायी जानी थी, इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच में खुफिया एजेंसियां जुट गयी हैं.

राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास हुई गिरफ्तारी

हथियारों की बरामदगी का यह मामला शहर के व्यस्त इलाके राजाबाजार से सामने आया है. एसटीएफ के जवानों ने शनिवार को राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास एक बस स्टैंड के पास बैग लेकर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से सिंगल-शॉट वाले 6 आग्नेयास्त्र और 14 कारतूस मिले. अधिकारी उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

बालीगंज में 25 लाख और हावड़ा में 72 लाख रुपए जब्त

सिर्फ हथियार ही नहीं, चुनाव से पहले भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी (कैश) भी पुलिस ने जब्त की है. कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व डिवीजन ने बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 25 लाख रुपए नकद मिले.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बनारस ब्रिज क्षेत्र में अभियान चलाकर 72 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की. इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की पैनी नजर

राज्य में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों और जिला सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगायी फटकार, सहायक प्रोफेसर को पीठासीन अधिकारी बनाने का आदेश रद्द

Kolkata STF Arms Recovery: STF और पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

अवैध हथियारों और नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या धांधली को रोकने के लिए चुनाव से पहले निगरानी और सख्त की जायेगी.

बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. तब तक पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 1100 अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, चीफ जस्टिस ने की गंभीर टिप्पणी

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

The post बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles