Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्रकारों के लिए BJP की बड़ी घोषणा- बंगाल में सत्ता मिली तो हर महीने देंगे 5000 रुपए

पत्रकारों के लिए BJP की बड़ी घोषणा- बंगाल में सत्ता मिली तो हर महीने देंगे 5000 रुपए

Allowance for Journalists in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग से कुछ ही दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. भाजपा ने घोषणा की है कि यदि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो पश्चिम बंगाल के पत्रकारों को हर महीने 5,000 रुपए का भत्ता दिया जायेगा. कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित मीट द प्रेस को संबोधित करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने यह बड़ा चुनावी वादा किया.

भेदभाव नहीं, सबको मिलेगा लाभ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ उठाने में किसी भी प्रकार की राजनीति आड़े नहीं आयेगी. इस योजना का लाभ उन सभी पत्रकारों को मिलेगा, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे. भाजपा अध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए कहा- चाहे आप हमारे पक्ष में लिखें या हमारे खिलाफ, आप सभी हमारे मित्र हैं. हम मीडिया की स्वतंत्रता और आपके अधिकारों का पूरा सम्मान करते हैं.

आर्थिक सुरक्षा की ओर एक कदम

भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि 5,000 रुपए की राशि बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह पत्रकारों के जीवन में सुरक्षा की भावना पैदा करेगी. उन्होंने कहा- भाजपा का लक्ष्य है मीडियाकर्मियों को, जो अक्सर कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, एक बुनियादी वित्तीय सहायता प्रदान की जाये. योजना को लागू करने के तकनीकी पहलुओं और अन्य विवरणों पर पार्टी आने वाले समय में विस्तृत जानकारी साझा करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनावी माहौल के बीच केंद्र में ‘चौथा स्तंभ’

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भाजपा का यह वादा मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गया है. एक तरफ राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए कई योजनाएं ला रहे हैं, वहीं भाजपा ने लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ यानी पत्रकारों को सीधे तौर पर अपने एजेंडे में शामिल किया है. बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो यह बंगाल के इतिहास में पत्रकारों के लिए अपनी तरह की पहली बड़ी वित्तीय योजना होगी.

इसे भी पढ़ें

थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

टीएमसी के राज में लोकतंत्र वेंटिलेटर पर, इस बार बंगाल चुनाव में लड़ाई ‘जनता बनाम ममता’, कोलकाता में गरजे शमिक भट्टाचार्य

पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में तृणमूल के हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल बीजेपी में शामिल, सुकांत ने दिलायी सदस्यता

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles