Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में दो सड़क हादसे:शादी का कार्ड बांटने जा रही महिला बाइक से गिरी, ट्रक पलटने से दो को आई मामूली चोटें


कोडरमा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। ये घटनाएं जिले के मरकच्चो और कोडरमा सदर थाना क्षेत्रों में हुईं। पहली घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियाडीह के पास शनिवार सुबह हुई। यहां नावाडीह गांव की 40 वर्षीय सोनिया देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सोनिया देवी अपने घर में होने वाली शादी के कार्ड बांटने डोरंडा जा रही थीं। चक्कर आने के बाद बाइक से गिरी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी आने लगी, जिससे उन्हें चक्कर आ गया और वह बाइक से गिर गईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी घटना कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में नौवां माइल के पास हुई। रांची से भूसा लादकर बिहार जा रहा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रक में लदा भूसा सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोडरमा पुलिस को सूचना दी और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। कोडरमा पुलिस अब क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles