Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

JPSC पहले पेपर की परीक्षा खत्म:सामान्य ज्ञान के पहले पेपर की ली गई परीक्षा, दूसरी पाली आज दोपहर 3 बजे से होगी


झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2025 की पहली पाली की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अब दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से आयोजित की जाएगी। राज्य भर में इस परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 103 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में लगभग 2 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए झारखंड के 24 जिलों में करीब 560 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रशासन की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो पेपर में परीक्षा, प्रत्येक में 100 प्रश्न जेपीएससी पीटी परीक्षा दो पत्रों में आयोजित हो रही है। सामान्य अध्ययन पत्र-एक और पत्र-दो, दोनों 200-200 अंकों के हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जा रहे हैं। हर पेपर के लिए दो-दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम 5 बजे तक होगी। खास बात यह है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली है। बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, कड़े सुरक्षा इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइरिस जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर उत्तर केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से ही भरने की अनुमति है। वहीं मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी प्रकार की पुस्तक ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles