Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड की सड़कों की हालत चिंताजनक:देवघर पूजा करने आए बिहार विधानसभा अध्यक्ष, कहा- सड़क व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत


बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार रविवार को अपने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में उन्हें सीधे मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार, बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। सड़कों की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बाबा बैद्यनाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए राज्य की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई हिस्सों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में यात्रा करना जोखिम भरा हो जाता है। इसे जल्द सुधारने की जरूरत है। धार्मिक मार्गों के सुधार पर दिया जोर प्रेम कुमार ने सरकार से अपील की कि सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि इन मार्गों का बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने अंत में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि बाबा बैद्यनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्था सुचारू रही और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles