Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देवघर पहुंचे:बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की विधि-विधान से पूजा, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी प्रार्थना


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनका विमान दोपहर करीब 3:35 बजे देवघर हवाई अड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कुल पुरोहित के साथ संकल्प मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कुल पुरोहित और पंडा के माध्यम से पारंपरिक तरीके से संकल्प लिया। इसके बाद वे गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूजा के दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति, शांति और जनता के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मुख्यमंत्री के दर्शन को लेकर उत्साह देखा गया। हालांकि प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की थी कि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य की खुशहाली के लिए मांगी प्रार्थना पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रबंधन और अधिकारियों से संक्षिप्त बातचीत की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे बिहार की समृद्धि और विकास के लिए बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के सुख, शांति और उन्नति के लिए उन्होंने विशेष प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल रहा और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles