Top 5 This Week

Related Posts

पतरा टोली शिव मंदिर में जय श्रीराम समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया

पतरा टोली शिव मंदिर में जय श्रीराम समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया

लोहरदगा. नगर क्षेत्र के पतरा टोली स्थित शिव मंदिर में जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने किया. आयोजित महाआरती में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया. इस अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना समिति का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर अजय सोनी,अनूप गुप्ता,ओम महतो,बजरंग करवा,उपेंद्र कुशवाहा,प्रमोद प्रजापति नगर अध्यक्ष दीपक साहू ,आकाश वर्मा,विपुल वर्मा, बृजेश प्रजापति, राधेश्याम सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी, मनसा देवी,संजय कुमार वर्मा,राजवीर चौधरी, शोभा देवी, प्रेमा देवी,संजय साहू, गीता देवी ,कलसू देवी,अंगद सिंह,अजय गोप, संजय उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Spread the love

Popular Articles