Top 5 This Week

Related Posts

Giridih News :मामूली डांट के बाद किशोर ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

Giridih News :मामूली डांट के बाद किशोर ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

किशोर की स्थिति बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए बेंगाबाद से गिरिडीह ले जाया गया. स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया. इलाज के दौरान धनबाद में किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अशोक मंडल के बड़े पुत्र शिवम कुमार (14) को परिजनों ने किसी बात को लेकर शनिवार की शाम मामूली डांट लगायी थी. डांट से किशोर खुद को संभाल नहीं पाया और देर रात में उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया. कीटनाशक सेवन से किशोर की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उसे बेंगाबाद के अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल से धनबाद किया गया था रेफर

इधर, सदर अस्पताल में भी किशोर की स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद में किशोर ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया. किशोर नौवीं कक्षा पास किया था. उसके अचानक लिये गये फैसले से परिजन को बड़ा आघात पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस छानबीन कर रही है.

The post Giridih News :मामूली डांट के बाद किशोर ने कीटनाशक खाकर दे दी जान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles